Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessPNB Scam: पीएनबी की जिस शाखा में हुआ 13,000 करोड़ का बैंक...

PNB Scam: पीएनबी की जिस शाखा में हुआ 13,000 करोड़ का बैंक घोटाला, अब वहां ऑर्गेनिक कॉफी का आनंद ले रहे लोग

मुंबई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ब्रैडी हाउस शाखा, जहां 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का नीरव मोदी और मेहुल चोकसी घोटाला हुआ था, उसे अब एक कैफे में तब्दील कर दिया गया है। यहां लोग आरामदायक कुर्सियों पर बैठकर ऑर्गेनिक कॉफी और हल्के संगीत का आनंद ले रहे हैं।

PNB SCAM: हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी से जुड़े करोड़ों डॉलर के घोटाले के लिए बदनाम पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा को अब एक कैफे में बदल दिया गया है. अब परिसर में ग्राहक आरामदायक कुर्सियों और आलीशान सोफे पर बैठकर और पृष्ठभूमि में बज रहे हल्के संगीत के साथ गर्म ऑर्गेनिक कॉफी का आनंद लेते हैं.

13 हजार करोड़ से ज्यादा का है PNB घोटाला

बता दें कि पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा में ही 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ था. नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने मार्च 2011 से नवंबर 2017 के बीच बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को रिश्वत देकर एलओयू और विदेशी ऋण पत्रों (एलएलसी) का उपयोग करके PNB से कथित तौर पर 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की जनता की राशि हड़प ली. धोखाधड़ी के बाद मेहुल चोकसी और नीरव मोदी देश छोड़कर फरार हो गए.

मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी

अब 2 हफ्ते पहले बेल्जियम में चोकसी की गिरफ्तारी के बाद ब्रैडी हाउस फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस शाखा का संचालन कुछ साल पहले फोर्ट में सर पीएम रोड स्थित पीएनबी हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया था और परिसर को किराये पर दे दिया गया.

2018 में सामने आया था घोटाला

यह घोटाला जनवरी 2018 में तब सामने आया, जब PNB ने भारतीय रिजर्व बैंक को धोखाधड़ी की रिपोर्ट सौंपी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में शिकायत दर्ज कराई. चोकसी और मोदी इससे पहले ही देश छोड़कर भाग चुके थे और सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस घोटाले की जांच की है. मार्च 2019 में, मोदी को उसके खिलाफ CBI और ईडी के आरोपों के आधार पर प्रत्यर्पण वारंट पर लंदन में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में बंद है.

बेल्जियम की संघीय पुलिस सेवा ने भारतीय एजेंसियों के प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर 12 अप्रैल को चोकसी को गिरफ्तार किया था. हालांकि, पीएनबी घोटाले से संबंधित विभिन्न घटनाक्रम चल रहे हैं, लेकिन इनका ब्रैडी हाउस पर कोई असर नहीं पड़ा है, जिसे एक पॉश कैफे में तब्दील कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Jaipur में IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी, 2,400 का टिकट 4 हजार में….पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 56 टिकट बरामद

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image