Sunday, May 24, 2026
HomeLatest NewsJaipur में IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी, 2,400 का टिकट 4...

Jaipur में IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी, 2,400 का टिकट 4 हजार में….पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 56 टिकट बरामद

IPL Ticket Black Marketing: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले IPL मुकाबले से पहले पुलिस ने टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 56 टिकट और एक कार बरामद की गई।

GT vs RR, IPL 2025: राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को होने वाले ‘राजस्थान रॉयल्स’ और ‘गुजरात टाइटन्स’ के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपियों के पास से कुल 56 टिकट और एक कार बरामद की गई है.

IPL मैच टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में 2 गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कांस्टेबल प्रदीप की सूचना पर 26 अप्रैल को पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चौड़ा रास्ता निवासी संदीप नाटानी (45) और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कंवर नगर निवासी चंद्र प्रकाश (26) को गिरफ्तार किया।

2,400 रुपए का टिकट बेच रहे थे 4 हजार में

गौतम ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे 2,400 रुपये की टिकट 4 हजार रुपये में और 3,200 रुपये की टिकट 5 हजार रुपये में बेच रहे थे. पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी और मुद्रित दरों से अधिक कीमत पर टिकट बेचने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अभी और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular