Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान में अभी और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अभी और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है, और जोधपुर, बीकानेर संभागों में पारा 44-46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Heat Wave Alert: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा हो सकता है और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर संभाग में आज से ही लू चल सकती है और 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने तथा रातें गर्म रहने की संभावना है. इसके अलावा, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है. हालांकि मई के प्रथम सप्ताह में आंधी, तूफान व बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है.

बाड़मेर रहा सबसे ज्यादा गर्म

IMD ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर आंधी व हल्की बारिश हुई और श्रीगंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली. वनस्थली (टोंक) और डीडवाना (नागौर) में सबसे अधिक 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है. विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में ही 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: GT vs RR: प्लेऑफ में करीब पहुंचने के इरादे से उतरेगी गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular