Monday, May 4, 2026
HomeLatest Newsबंगाल में मोदी मैजिक, भाजपा नेताओं का दावा, जनता ने बदलाव के...

बंगाल में मोदी मैजिक, भाजपा नेताओं का दावा, जनता ने बदलाव के लिए वोट किया, टीएमसी पर भारी पड़ रही बीजेपी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का दावा किया है। उपचुनाव में भाजपा 195 सीटों पर आगे और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सुवेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं ने इसे जनादेश बताया और कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलाव के लिए वोट दिया है।

West Bengal Election Results 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पार्टी की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए सोमवार को कहा कि राज्य की जनता ने परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रुझानों के अनुसार भाजपा 195 सीट पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। यह रुझान राज्य में राजनीतिक बदलाव का संकेत दे रहा है। राज्य में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि भाजपा राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

भाजपा सरकार बनाएगी, जनता ने भाजपा को जनादेश दिया : अधिकारी

अधिकारी नंदीग्राम से फिर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं। अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा सरकार बनाएगी। लोगों ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में मुस्लिम मतदाता पूरी तरह तृणमूल के साथ नहीं गए और हिंदू मत भाजपा के पक्ष में एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा, हिंदुओं को भाषा, धर्म और जाति के नाम पर बांटा नहीं जा सका। अधिकारी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत होगी, जिन्होंने राज्य में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, ‘सभी हिंदू प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में एकजुट हुए हैं।’

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने पार्टी की प्रचंड जीत का विश्वास जताया। भट्टाचार्य ने कोलकाता में एक मतगणना केंद्र के बाहर कहा, राज्य की जनता ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को पहले ही खारिज कर दिया है और कुछ घंटों में अधिकतर सीट के नतीजे इसकी पुष्टि कर देंगे कि ममता बनर्जी और लोगों के बीच की लड़ाई में जनता ने ममता बनर्जी को खारिज कर दिया है। खड़गपुर सदर से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष ने दावा किया कि लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, मतगणना उसी तरह कराई जाएगी जिस तरह मतदान हुआ था। लोगों ने नयी सरकार लाने के लिए मतदान किया है।

नोआपाड़ा से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि यह चुनाव बदलाव की राह प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि बदलाव होगा और भाजपा चुनाव जीतेगी। गायघाटा से भाजपा के उम्मीदवार सुब्रत ठाकुर ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी 180 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं और हम ‘डबल इंजन’ सरकार बनाएंगे। पिछले चुनावों में दबंगई देखने को मिली थी। इस साल निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया। लोगों ने ‘परिवर्तन’ के लिए मतदान किया है। भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने भी दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपने दीदी यानी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कुछ सुना है? वे चुप हो गए हैं। दार्जिलिंग से सांसद एवं भाजपा नेता राजू बिष्ट ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि जनादेश से पता चलता है कि घुसपैठियों और भ्रष्टाचार का समर्थन करने वालों तथा महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने में विफल रहने वालों को जनता ने खारिज कर दिया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner