Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsPM Modi Tamil Nadu Visit :दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता को याद कर भावुक...

PM Modi Tamil Nadu Visit :दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता को याद कर भावुक हुए PM Modi,कुछ समय के लिए रोका भाषण,फिर कही ये बड़ी बात

सलेम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को यहां उस वक्त भावुक हो गए जब उन्होंने 10 साल पहले जिले में मारे गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता को याद किया.इस कुछ समय के लिए उन्होंने अपना भाषण रोक दिया.भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दिवंगत भाजपा नेता के एन लक्ष्मणन सहित जिले से जुड़ी 3 हस्तियों को याद किया.हालांकि, वह ‘ऑडिटर’ रमेश के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए, जिनकी हत्या कर दी गई थी.इस दौरान, प्रधानमंत्री ने कुछ समय के लिए अपना भाषण रोक दिया.

जब फिर से बोलना शुरू किया तो उन्होंने पार्टी के लिए रमेश के योगदान को याद किया,उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऑडिटर रमेश को नहीं भूल सकता.दुर्भाग्य से आज रमेश हमारे बीच नहीं हैं. रमेश ने पार्टी के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की और वह एक अच्छे वक्ता थे.लेकिन उनकी हत्या कर दी गई.आज मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

आपको बता दें कि पेशे से ऑडिटर वी रमेश का ताल्लुक सलेम से था और पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव थे.जुलाई 2013 में उनकी उनके घर में हत्या कर दी गई थी.मोदी ने दिवंगत लक्ष्मणन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और तमिलनाडु में पार्टी को बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image