Friday, May 22, 2026
HomeIndiaPM Modi Japan Visit: पीएम मोदी का टोक्यो में हुआ जोरदार स्वागत,...

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी का टोक्यो में हुआ जोरदार स्वागत, जापानी समुदाय के लोगों ने किया गायत्री मंत्र का जाप, जानें यात्रा के दौरान क्या-क्या होगा

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दो दिवसीय दौरे पर टोक्यो पहुंचे, जहां हानेडा एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। जापानी समुदाय ने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का जाप कर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो देशों (जापान-चीन) की 4 दिवसीय यात्रा पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे. यहां वह भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 2 दिवसीय जापान दौरे पर पहुंचे हैं. पीएम मोदी का हानेडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान जापानी समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का पाठ कर उनका स्वागत किया.

जापान पहुंचने पर पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय जापान यात्रा पर पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-“टोक्यो पहुंच गया हूं। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को और मज़बूत कर रहे हैं. मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मज़बूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा.”

पीएम मोदी की यात्रा क्यों है महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री मोदी की जापान और चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा हो गया है. प्रधानमंत्री ने जापान और चीन के दौरे पर रवाना होने से पहले गुरुवार को कहा, ‘मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक सहयोग के निर्माण में योगदान देंगी.’

जापान के पीएम शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे

मोदी 29-30 अगस्त को जापान यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे. उनकी यात्रा के पहले दिन होने वाली वार्ता में जापान द्वारा भारत में अपने निवेश लक्ष्य को दोगुना करने का वादा किए जाने की उम्मीद है तथा दोनों पक्षों द्वारा रक्षा और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है.

31 अगस्त को चीन जाएंगे पीएम मोदी

जापान से मोदी 31 अगस्त से 2 दिवसीय यात्रा पर चीन के शहर तियानजिन जाएंगे. इस दौरान वो शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. रविवार को प्रधानमंत्री चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आगे के कदमों पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular