Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsSheikh Hasina: प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ...

Sheikh Hasina: प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ की द्विपक्षीय वार्ता,इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ शनिवार को व्यापार और संपर्क सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत की.बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शुक्रवार से 2 दिवसीय भारत यात्रा पर हैं.लोकसभा चुनाव के बाद भारत में नई सरकार के गठन के बाद, किसी विदेशी नेता की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता से पहले हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का गर्मजोशी से स्वागत किया.उन्होंने कहा,’दोनों नेता 2019 से 10 बार मुलाकात कर चुके हैं,जिससे रिश्तों में अभूतपूर्व बदलाव आया है.’

द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य उद्देश्य

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.प्रधानमंत्री के साथ वार्ता से पहले हसीना का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया गया.अधिकारियों ने बताया कि मोदी-हसीना वार्ता का मुख्य उद्देश्य व्यापार, संपर्क और ऊर्जा के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करना है.

हसीना भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के उन 7 शीर्ष नेताओं में शामिल थीं, जो 9 जून को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.पिछले कुछ वर्षों में भारत और बांग्लादेश के बीच समग्र सामरिक संबंध तेजी से बढ़े हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image