Friday, November 20, 2026
HomeIndiaPravasi Bharatiya Confrence: PM मोदी ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को दिखाई हरी...

Pravasi Bharatiya Confrence: PM मोदी ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है’, जानें बड़ी बातें

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन ने सफर शुरू किया. यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को 3 सप्ताह तक देशभर के कई पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी.
इस दौरान पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया.

ओडिशा की धरती भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिबिंब : PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज आप ओडिशा की जिस महान धरती पर जुटे हैं वो भी भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिबिंब है. ओडिशा में कदम कदम पर हमारी विरासत के दर्शन होते हैं. सैकड़ों वर्ष पहले भी ओडिशा से हमारी व्यापारी कारोबारी लंबा सफर करके बाली, सुमात्रा, जावा जैसे स्थानों तक जाते थे. ओडिशा में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है.”

भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है : PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, “दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बढ़ाने का दौर था तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था. हमारी इस विरासत का ये वही बल है जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है.”

भारत की वैश्विक भूमिका बढ़ रही है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को लेकर कहा- “आज भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है. ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहा है. वो दिन भी दूर नहीं जब आप किसी मेड इन इंडिया विमान से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने भारत आएंगे. भारत की वैश्विक भूमिका बढ़ रही है. आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज़ को पूरी ताकत से उठाता है.”

इस खबर को भी पढ़ें: Los Angeles Wildfire: लॉस एंजिलिस में बेकाबू हुई आग, 5 लोगों की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image