Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaक्या अब विदेश यात्रा पर लगेगा टैक्स ? पीएम मोदी ने सोशल...

क्या अब विदेश यात्रा पर लगेगा टैक्स ? पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद बता दी सच्चाई

PM Modi On Foreign Travel Tax: पीएम मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स या अधिभार लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट किया कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने का सवाल ही नहीं उठता।

PM Modi On Foreign Travel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स, उपकर या अधिभार लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी खबरें सरासर झूठ हैं और सरकार का विदेश यात्रा पर किसी तरह का प्रतिबंध या अतिरिक्त बोझ डालने का कोई इरादा नहीं है.

दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स या अधिभार लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि इस मुद्दे पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है, हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

PM मोदी खुद किया खबर का खंडन

इन खबरों के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह झूठ है. इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. विदेश यात्रा पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है, न कि लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए.

पश्चिम एशिया तनाव के चलते पीएम मोदी ने की थी ये अपील

गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके असर को लेकर देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की थी. 10 मई को हैदराबाद में आयोजित BJP की एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, मेट्रो रेल का अधिक इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह दी थी.

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पार्सल ट्रांसपोर्ट के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और जहां संभव हो वहां ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की भी बात कही थी. उन्होंने यह भी कहा था कि देश को मजबूत अर्थव्यवस्था बनाए रखने के लिए ऊर्जा संसाधनों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करना होगा. प्रधानमंत्री के ताजा बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि फिलहाल विदेश यात्रा पर किसी नए टैक्स या अधिभार को लागू करने की सरकार की कोई योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के पाली में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी के लिए 11 साल के बच्चे की चढ़ा दी बलि


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular