Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsPM Modi Assam Visit: असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी में...

PM Modi Assam Visit: असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर सवार हुए पीएम मोदी, ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों से किया संवाद

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर सवार हुए और ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तहत छात्रों से संवाद किया. तीन डेक वाले ‘एम वी चराइदेव दो’ क्रूज पर उन्होंने करीब 45 मिनट बिताए.

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर सवार हुए और ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद किया. इस कार्यक्रम में असम के विभिन्न स्कूलों के कुल 25 छात्रों ने भाग लिया.

जहाज के ऊपरी डेक पर स्टूडेंट से किया संवाद

अधिकारियों के अनुसार, मोदी तीन डेक वाले ‘एम वी चराइदेव दो’ क्रूज पर लगभग 45 मिनट बिताएंगे. प्रधानमंत्री को जहाज के ऊपरी डेक पर विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए देखा गया. वह अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) के गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल पहुंचे और तैरते पुल के रास्ते जहाज तक गए.

पूरे क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के जवान सुबह से ही नदी में गश्त कर रहे हैं. मोदी के दौरे को देखते हुए शनिवार से 2 दिन के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर नौका सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: Epstein Files: कहां गई अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट से 16 फाइलें ? ट्रंप और मेलानिया की फोटो भी गायब

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image