Wednesday, May 20, 2026
HomeIndiaPM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की फिर दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग,...

PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की फिर दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग, एक कार में सफर से डिनर तक छाई तस्वीरें

PM Modi In Italy: पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर चर्चा में है। इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने मेलोनी के साथ डिनर किया और दोनों नेताओं की खास बॉन्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

PM Modi In Italy: पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हमेशा सुर्खियों में रहती है. अब जब एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी इटली के दौरे पर हैं तो दोनों नेताओं के बीच की खास कैमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दोनों की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. पीएम मोदी ने मेलोनी से डिनर पर मुलाकात की. उन्होंने सोशल प्लेटफॉम एक्स पर इससे जुड़ी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की है. जिसमें दोनों दोस्तों की खास बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है.

मेलोनी से मुलाकात पर पीएम मोदी ने क्या कहा ?

पीएम मोदी ने मेलोनी से मुलाकात की तस्वीरें को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-रोम में पहुंचने के बाद, प्राइम मिनिस्टर मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, जिसके बाद मशहूर कोलोसियम(Colosseum) का दौरा किया. हमने कई विषयों पर अपने विचार शेयर किए। आज की हमारी बातचीत का इंतज़ार रहेगा, जहां हम इंडिया-इटली दोस्ती को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर बातचीत करेंगे’

पीएम मोदी ने कोलोसियम की खास तस्वीरें की शेयर

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम मेलोनी साथ में कोलोसियम( Colosseum)पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक साथ कार में सफर भी किया. दोनों ने साथ खड़े होकर तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिसमें पीछे की तरफ कोलोसियम देखा जा सकता है. एक अन्य फोटो में दोनों नेता चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मेलोनी सेल्फी शेयर कर किया स्वागत

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के रोम पहुंचने पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के रोम पहुंचने एक खास सेल्फी के साथ पोस्ट शेयर कर उनका स्वागत किया. मेलोनी ने सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त’

क्यों महत्वपूर्ण है पीएम मोदी का दौरा ?

बता दें कि भारत और इटली के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यह मुलाकात द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: बिल्कुल ठीक हैं अमिताभ बच्चन, अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular