Friday, October 30, 2026
HomeIndiaदो दिवसीय गुजरात दौरे पर PM मोदी, बनासकांठा से पीएम किसान योजना...

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर PM मोदी, बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की जारी

बनासकांठा, गुजरात। दिवाली से पहले देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश की ताकत हैं और अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभों में से एक हैं।

बनासकांठा से जारी हुई PM किसान योजना की 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सभी जिलों के किसान इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के चारपाई पर बैठने की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने स्थानीय परंपरा का जिक्र किया।

किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों का हित सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसान आज नई तकनीक से जुड़ रहे हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाता विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं। सरकार ने हमेशा किसानों को सशक्त बनाने और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री ने छोटे किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में 85 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे किसान हैं। उनकी जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर काम किया है।

खाद की कीमतों का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों और उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उर्वरकों की कीमतों में भारी उछाल आया, लेकिन सरकार ने इसका अतिरिक्त बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने उर्वरक सब्सिडी पर सरकार के खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को राहत देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

कैसे चेक करें PM Kisan की 24वीं किस्त?

जिन किसानों को 24वीं किस्त का लाभ मिलना है, वे अपना पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके बाद अपनी किस्त और पेमेंट की जानकारी देख सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Know Your Status विकल्प चुनें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरें। Get OTP पर क्लिक करके प्राप्त OTP दर्ज करें। इसके बाद अपनी किस्त और पेमेंट की जानकारी देख सकते हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image