Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsNEET UG 2024 : पेपर लीक की खबरों के बीच नए सिरे...

NEET UG 2024 : पेपर लीक की खबरों के बीच नए सिरे से नीट-यूजी परीक्षा की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली, प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बीच अभ्यर्थियों के एक समूह ने नए सिरे से नीट-यूजी 2024 परीक्षा कराने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 5 मई को आयोजित की गई थी.देशभर के सरकारी और निजी संस्थानों में MBBS,BDS और आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा नीट-यूजी का आयोजन किया जाता है.

शिवांगी मिश्रा और अन्य द्वारा दायर याचिका में NTA को पक्षकार बनाया गया है और नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिए जाने का आग्रह करते हुए प्रश्नपत्र लीक होने एवं परीक्षा की शुचिता का मुद्दा उठाया गया है.

याचिका में आरोप लगाया गया कि 5 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में कदाचार हुआ और याचिकाकर्ताओं के संज्ञान में प्रश्नपत्र लीक होने के विभिन्न मामले सामने आए.वकील उषा नंदिनी वी के जरिए 1 जून को दायर की गई याचिका इस सप्ताह अवकाशकालीन पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की जा सकती है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image