Saturday, May 23, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessPaytm Q4 Results : पेटीएम का चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 550...

Paytm Q4 Results : पेटीएम का चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हुआ, कंपनी का रेवेन्यू भी घटा,कंपनी ने शेयर मार्केट को दी जानकारी

नई दिल्ली,फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया.पिछले साल इसी अवधि में घाटा 167.5 करोड़ रुपये था.वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व है.

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि परिचालन आय 2.8 प्रतिशत घटकर 2,267.1 रुपये हो गई, पिछले साल समान अवधि में यह 2,464.6 करोड़ रुपये थी.

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का घाटा कम होकर 1,422.4 करोड़ रुपये रह गया.यह वित्त वर्ष 2022-23 में घाटा 1,776.5 करोड़ रुपये था.पेटीएम का वार्षिक राजस्व करीब 25 प्रतिशत बढ़कर 9,978 करोड़ रुपये हो गया, यह 2022-23 में 7,990.3 करोड़ रुपये था.

RBI ने कंपनी पर लगाए थे प्रतिबंध

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 15 मार्च से व्यापारियों सहित ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और फास्टैग में जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया है. पेटीएम ने पीपीबीएल पर आरबीआई के प्रतिबंध से 300-500 करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular