Friday, October 30, 2026
HomeBiharChandan Mishra Murder: पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर के मर्डर का...

Chandan Mishra Murder: पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर के मर्डर का सामने आया CCTV फुटेज, बेखौफ होकर पिस्टल लहराते हुए ICU में घुसे शूटर

Patna Paras Hospital Murder: पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की ICU में घुसकर हत्या कर दी गई। अब इस सनसनीखेज हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें 5 बदमाश पिस्टल लहराते हुए अस्पताल के कमरा नं 209 में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Patna Paras Hospital Murder: पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गई. अब इस सनसनीखेज हत्याकांड का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें 5 बदमाश दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिखाई पड़ता है कि कैसे बदमाश अस्पताल के ICU में बेखौफ होकर दाखिल हो रहे. यह घटना अस्पताल के कमरा नंबर 209 में हुई है. सिर्फ 25 सेकंड में बदमाशों ने गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी.

बेऊर जेल में बंद था चंदन मिश्रा

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया, ‘हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया चंदन मिश्रा बेऊर जेल में बंद था और पैरोल पर बाहर आने के बाद इलाज के लिए अस्पताल गया था. उन्होंने कहा, ‘पुलिस को सूचना मिली कि गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में कुछ हथियारबंद लोगों ने उसे गोली मार दी. घटना उस समय हुई जब वह अस्पताल में इलाज के लिए आया था. वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था.’

पुरानी रंजिश में हत्या का अंदेशा

पुलिस अधिकारी ने अनुसार, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत होता है.

‘बिहार में गुंडा राज, अपराधियों को पुलिस का डर नहीं’

पारस अस्पताल गोलीबारी की घटना पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,”बिहार में ‘गुंडा राज’ है. अपराधियों को अब पुलिस का डर नहीं है. बिहार में अपराध नियंत्रण से बाहर है. राज्य सरकार चुप है. बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है.बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.”

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Road Accident: राजस्थान के अजमेर में भीषण सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर पलटी, 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image