Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsAUS vs AFG: पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप में रचा इतिहास,लगातार...

AUS vs AFG: पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप में रचा इतिहास,लगातार 2 हैट्रिक लगाने वाले बने पहले गेंदबाज,देखें Video

किंग्सटाउन, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी20 विश्व कप 2024 में इतिहास रच दिया है.पैट कमिंस ICC टी20 विश्व कप इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिनके नाम 2 लगातार मैच में हैट्रिक है,उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 चरण के मैच में यह कमाल किया,हालांकि ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान ने 21 रन से हरा दिया.

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे पूरी की हैट्रिक

पैट कमिंस ने 18वें ओवर की छठी गेंद पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को आउट करके पहली सफलता हासिल की.20वें ओवर की पहली गेंद पर करीम जनत (13) को आउट किया.फिर अगली ही गेंद पर गुलबदीन नैब (0) को ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराकर अपनी हैट्रिक पूरी की.हालांकि, वह 4 गेंद पर 4 विकेट ले सकते थे, लेकिन अगली गेंद पर डेविड वॉर्नर ने कैच छोड़ दिया.

बांग्लादेश के खिलाफ भी लगाई थी हैट्रिक

कमिंस ने पारी के ब्रेक में कहा-ऑस्ट्रेलिया के लिये 100 से ज्यादा मैच खेलने के बाद लगातार 2 हैट्रिक लगाना सुखद है.’ कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में भी 18वें और 20वें ओवर में महमूदुल्लाह, मेहदी हसन और तौहीद ह्रदय के विकेट चटकाए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image