Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPahalgam attack diplomacy: PAK पीएम के अमेरिका दौरे पर कांग्रेस का वार,...

Pahalgam attack diplomacy: PAK पीएम के अमेरिका दौरे पर कांग्रेस का वार, कहा- पहलगाम हमले की कोई कीमत नहीं चुकाई, मोदी जी ‘विश्वगुरु’ छवि में व्यस्त

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अमेरिका दौरे का हवाला देते हुए नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की साजिश के बावजूद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई कीमत नहीं चुकाई, जो मोदी सरकार की कूटनीति की विफलता दर्शाता है।

Pahalgam attack diplomacy: नई दिल्ली। कांग्रेस ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अमेरिका दौरे का हवाला देते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर यह कटाक्ष किया कि इस्लामाबाद ने पहलगाम आतंकी हमले की कोई कीमत नहीं चुकाई, लेकिन ‘स्वयंभू विश्वगुरू’ ज्ञान देने में व्यस्त है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रोमांस बिना किसी रुकावट के जारी है। इसका प्रदर्शन कल फिर एक बार वाशिंगटन डीसी में देखने को मिला।’ उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की साजिश रचने के बावजूद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अब तक कोई भी कीमत नहीं चुकाई है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की कूटनीति का निराशाजनक पहलू है, जिसे कितनी भी बयानबाज़ी या छवि-सुधार की कोशिशों से मिटाया नहीं जा सकता।

रमेश ने कहा, ‘इस बीच, स्वयंभू “विश्वगुरु” अपने संक्षिप्त शब्दों के ज़रिये दुनिया को ज्ञान देने में व्यस्त हैं और एकजुटता दिखाने के लिए विभिन्न सीईओ से उनका हाथ पकड़ने को कह रहे हैं।’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यही मोदी शासन का ‘मोदी’ यानी ‘मैक्सिमम (अधिकतम), ऑप्टिक्स (दिखावा), डैमेजिंग (नुकसानदेह), इंडिया’ है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular