Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIndia Pakistan War: पाकिस्तान ने LoC के पास की गोलाबारी, एक महिला...

India Pakistan War: पाकिस्तान ने LoC के पास की गोलाबारी, एक महिला की मौत

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC के पास पाकिस्तानी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और दो परिजन घायल हुए। पाकिस्तान ने कई नागरिक इलाकों को निशाना बनाया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

India Pakistan War: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलेबारी में एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमले का समुचित तरीके से जवाब दिया है.

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने उरी के सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल समेत कई इलाकों को निशाना बनाया.

उन्होंने बताया कि भारी गोलेबारी से कई संरचनाओं को नुकसान पहुंचा और लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कहा कि जब मोहरा के पास एक परिवार के 3 सदस्य गोलेबारी से बचने की कोशिश कर रहे थे तो उनकी कार पर एक गोला गिरने से वे घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नरगिस बेगम नामक एक महिला की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, कहा-अमेरिका ने इस युद्ध में नहीं करेगा हस्तक्षेप

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular