Friday, July 3, 2026
HomeLatest Newsपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्री बस,...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्री बस, 40 लोगों की मौत, कई घायल

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. यह हादसा उस समय हुआ, जब पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के शेरानी जिले को पार करने के बाद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में दाखिल हुई.

अचानक ब्रेक फेल होने के चलते हादसे की आशंका

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे वह फिसलकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई. हालांकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

8 यात्रियों को बचाया गया

राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान चलाकर 8 यात्रियों को जीवित बाहर निकाला. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.

पहले भी हो चुकी कई सड़क दुर्घटनाएं

बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं आम मानी जाती हैं. दुर्गम पहाड़ी रास्ते, तीखे मोड़, खराब मौसम और कई बार यातायात नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों की प्रमुख वजह बनती रही है. पिछले वर्षों में भी इस क्षेत्र में कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें दर्जनों लोगों की जान गई थी।

ये भी पढ़ें: पहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SMS के ट्रॉमा सेंटर में घुसा पानी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image