Friday, July 3, 2026
HomeLatest Newsपहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी...

पहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SMS के ट्रॉमा सेंटर में घुसा पानी

जयपुर में पहली तेज बारिश ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। डक्टिंग के जरिए बारिश का पानी कई कमरों में घुस गया, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रिपोर्टर- मनोज अवस्थी

जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी डक्टिंग के जरिए रिसकर ट्रॉमा सेंटर के कई कमरों में पहुंच गया, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

SMS अस्पताल अधीक्षक ने लिया स्थिति का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही SMS अस्पताल के अधीक्षक एवं ट्रॉमा सेंटर प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पानी की निकासी और प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भवन के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से रखरखाव में लापरवाही को इस स्थिति का कारण माना जा रहा है. अस्पताल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने के निर्देश

फिलहाल अस्पताल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं. वहीं, जलभराव और रिसाव की घटना ने अस्पताल भवन के रखरखाव और मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: पुर्तगाल ने रोमांचक मुकाबले में क्रोएशिया को 2-1 से हराया,रामोस और रोनाल्डो रहे जीत के हीरो


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image