Tuesday, May 26, 2026
HomeLatest Newsपाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल...

पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने से इनकार, बताया मूल विचारधारा के खिलाफ

Pakistan Refuses Abraham Accords: पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होकर इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने के पक्ष में नहीं है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ऐसा समझौता उनकी “मूल विचारधारा” के खिलाफ है।

Pakistan Refuses Abraham Accords: पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होकर इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने के पक्ष में नहीं है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस्लामाबाद किसी ऐसे समझौते का हिस्सा नहीं बन सकता जो उसकी मूल विचारधारा के खिलाफ हो. उन्होंने सोमवार रात ‘समा टीवी’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि हमें किसी ऐसे समझौते में शामिल होना चाहिए जो हमारी मूल विचारधारा के खिलाफ हो.’

ख्वाजा आसिफ की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ शांति वार्ता में शामिल देशों से अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया था. यह समझौता इजराइल और अरब देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित करने को लेकर है.

‘हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि यह हमें स्वीकार नहीं’

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दोहराया कि उनका देश लंबे समय से इस नीति पर कायम है कि जब तक 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर पूर्वी यरुशलम को राजधानी बनाकर स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना नहीं होती, तब तक पाकिस्तान इजराइल को मान्यता नहीं देगा. उन्होंने कहा, ‘हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि यह हमें स्वीकार नहीं है.’

इजराइल की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल

ख्वाजा आसिफ ने इजराइल की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए और कहा, ‘आप उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनके शब्द पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं किया जा सकता?’ उन्होंने पाकिस्तान के पासपोर्ट का भी उल्लेख किया, जिस पर साफ लिखा होता है कि यह इजराइल की यात्रा के लिए वैध नहीं है.

इससे पहले भी पाकिस्तानी रक्षा मंत्री इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने के विचार का खुलकर विरोध करते रहे हैं. पिछले महीने उन्होंने इजराइल को “मानवता के लिए अभिशाप” बताते हुए उस पर क्षेत्र में नरसंहार करने का आरोप लगाया था.

अब्राहम अकॉर्ड में कौन- कौन शामिल ?

फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन इस समझौते का हिस्सा हैं. वहीं अमेरिका चाहता है कि सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र और जॉर्डन के भी इस समझौते से जुड़े. अगर ऐसा होता है तो पश्चिम एशिया की राजनीति और शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि पाकिस्तान ने फिलहाल इसमें शामिल होने से इनकार किया है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: एलिमिनेटर में भिड़ेंगे सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स, जानें कैसा रहा इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular