Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsखौफ के साए में पाकिस्तान, 2022 से खाली पड़े NSA के पद...

खौफ के साए में पाकिस्तान, 2022 से खाली पड़े NSA के पद पर की नियुक्ति, ISI चीफ मोहम्मद असीम मलिक को दी जिम्मेदारी

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने खुफिया एजेंसी ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद असीम मलिक को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है।

Pakistan NSA Chief: भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद असीम मलिक को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है. मलिक को अक्टूबर 2024 में इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का महानिदेशक नियुक्त किया गया था.

‘कैबिनेट डिवीजन’ द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, जनरल मलिक को औपचारिक रूप से NSA का कार्यभार सौंपा गया है. अधिसूचना के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद असीम मलिक एचआई (एम), डीजी (आई), तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.’

वह देश के 10वें NSA हैं, लेकिन यह पहली बार है कि किसी सेवारत ISI प्रमुख को 2 प्रमुख पदों पर एक साथ काम करने का काम सौंपा गया है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव बढ़ने के बीच यह नियुक्ति की गई है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे.

बता दें कि पाक NSA का पद अप्रैल 2022 से खाली था, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को सत्ता से हटा दिया गया था. उस समय डॉ. मोईद यूसुफ एनएसए के रूप में कार्यरत थे.

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो ने विदेश मंत्री जयशंकर और शहबाज शरीफ से की बातचीत, जानें क्या कहा ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image