Wednesday, July 22, 2026
HomeLatest NewsNEET पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों से बर्बरता मामले पर विपक्ष आर-पार...

NEET पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों से बर्बरता मामले पर विपक्ष आर-पार के मूड में, राहुल गांधी ने रखीं 5 बड़ी मांगें

Delhi Congress Protest: NEET पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने 5 बड़ी मांगें रखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

Delhi Congress Protest: NEET पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के निकट धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में राहुल गांधी,प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए.

धरने के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत कर प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर कायम रहा. इसके बाद पुलिस ने देर शाम राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया. बाद में रात करीब 9:30 बजे सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया.

डिटेंशन सेंटर से राहुल गांधी का संदेश

रिहा होने से पहले राहुल गांधी ने छत्रसाल स्टेडियम में बनाए गए डिटेंशन सेंटर से एक वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष चाहता है कि NEET पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में विस्तृत चर्चा हो.

राहुल गांधी ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार छात्रों से माफी मांगे, छात्रों पर दर्ज पुलिस मामले वापस लिए जाएं और कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

संसद में चर्चा की संभावना

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा में NEET पेपर लीक और उससे जुड़े घटनाक्रम पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग भी रखी थी.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह देर रात पहुंचे मेदांता, सोनम वांगचुक से की मुलाकात, जानें क्या बात हुई?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image