Wednesday, July 22, 2026
HomeIndiaसिक्किम टनल में हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 20 पहुंचा, 5...

सिक्किम टनल में हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 20 पहुंचा, 5 मजदूर अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sikkim Landslide Update: सिक्किम के नामची जिले में तीस्ता चरण-6 जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अब भी फंसे हैं। गैस रिसाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Sikkim Landslide Update: सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता चरण-6 जल विद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे 20 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि पांच अन्य लोग अब भी फंसे हुए हैं. राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन सुरंग के भीतर गैस रिसाव के कारण अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि झोलुंगे के समरडुंग क्षेत्र में सोमवार को एडीआईटी-3 (ADIT-3) सुरंग भूस्खलन के कारण अचानक ढह गई. घटना के समय परियोजना अधिकारियों और श्रमिकों सहित कुल 25 लोग सुरंग के भीतर मौजूद थे.

20 मौतों की पुष्टि, कई शवों की पहचान बाकी

नामची की पुलिस अधीक्षक सोनम डी. भूटिया ने बताया कि सुरंग में फंसे 25 लोगों में से 20 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बचाव दल अब तक 12 शव बाहर निकाल चुके हैं, जिनमें से सात की पहचान हो गई है, जबकि अन्य शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

गैस रिसाव से मुश्किल हुआ रेस्क्यू

मुख्यमंत्री ने प्रेम सिंह तमांग बताया कि सुरंग के भीतर गैस की मौजूदगी के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है. फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश के दौरान कई बचावकर्मियों को चक्कर आए और कुछ बेहोश भी हो गए. अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक अनुमान है कि गैस का रिसाव भूमिगत परतों या भूस्खलन से प्रभावित चट्टानी संरचनाओं से प्राकृतिक रूप से हो रहा है.

मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मजदूर के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की. सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने फोन पर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात कर बचाव अभियान की समीक्षा की और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों से बर्बरता मामले पर विपक्ष आर-पार के मूड में, राहुल गांधी ने रखीं 5 बड़ी मांगें


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image