Sunday, November 8, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update : नए उच्चतम स्तर पर खुला शेयर मार्केट,सेंसेक्स,निफ्टी ने...

Share Market Update : नए उच्चतम स्तर पर खुला शेयर मार्केट,सेंसेक्स,निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई लेवल,जानें किन कंपनियों शेयर में रहा मुनाफा

मुंबई, घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए.बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही.30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 334.03 अंक चढ़कर 77,326.80 अंक के अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया.एनएसई निफ्टी 108.25 अंक की बढ़त के साथ 23,573.85 अंक के अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंचा.

इन कंपनियों के शेयर में रहा फायदा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से विप्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों को सबसे अधिक मुनाफा हुआ

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा.

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,175.86 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.बाजार सोमवार को बकरीद के मौके पर बंद थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image