Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsMeerut : टोल कंपनी पर 20 लाख जुर्माना और ठेका होगा रद्द,...

Meerut : टोल कंपनी पर 20 लाख जुर्माना और ठेका होगा रद्द, मेरठ में सेना के जवान से मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ टोलकर्मियों ने विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एनएचएआई ने टोल कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और दो दिन में जवाब मांगा है।

Meerut News : मेरठ। मेरठ जिले में एक टोल प्लाजा पर सेना के एक जवान के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी सोमवार रात की गई और इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना रविवार को सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर उस वक्त हुई, जब गोटका गांव के निवासी कपिल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार थी और जल्दी निकलने को लेकर कपिल की टोलकर्मियों से कहासुनी हो गयी जिसके बाद विवाद बढ़ने पर टोलकर्मियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जवान पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया केस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जवान के पिता कृष्णपाल की शिकायत के आधार पर थाना सरूरपुर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार दिन में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और देर रात एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इन सभी की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सचिन, विजय, अनुज, अंकित, सुरेश राणा, अंकित शर्मा और नीरज तलियान उर्फ बिट्टू शामिल हैं और सभी को अदालत में पेश किया जाएगा।

मिश्रा ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एनएचएआई के बागपत क्षेत्रीय कार्यालय के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में टोल कंपनी की गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उस पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा, कंपनी को दो दिन में जवाब देना होगा, अन्यथा उसका अनुबंध रद्द कर भविष्य में किसी भी टोल प्लाजा का ठेका लेने से रोक दिया जाएगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular