Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessOla Electric सहित इस कंपनी का आएगा IPO, SEBI से मिली मंजूरी

Ola Electric सहित इस कंपनी का आएगा IPO, SEBI से मिली मंजूरी

नई दिल्ली, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता ओला इलेक्ट्रिक और दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स को वित्त जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इन दोनों ही कंपनियों के IPO संबंधी दस्तावेजों के मसौदे को 10 जून को स्वीकृति मिल गई है.इसका मतलब है कि अब दोनों ही कंपनियां अपने-अपने आईपीओ लाने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं.

5500 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

ओला इलेक्ट्रिक के प्रस्तावित आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने के अलावा प्रवर्तकों एवं निवेशकों के पास मौजूद 9.52 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी.बेंगलुरु स्थित ओला इलेक्ट्रिक ने अगस्त, 2021 में अपना पहला ईवी दोपहिया मॉडल पेश किया था.यह इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने के अलावा इनके लिए बैटरी पैक एवं मोटर भी बनाती है.

800 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

दवा क्षेत्र की कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने के साथ प्रवर्तकों के पास मौजूद 1.36 करोड़ इक्विटी शेयरों की भी बिक्री पेशकश की जाएगी.IPO से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image