Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsNTPC JOBS 2024 : एनटीपीसी में निकली इस पद पर वैकेंसी,1 लाख...

NTPC JOBS 2024 : एनटीपीसी में निकली इस पद पर वैकेंसी,1 लाख तक मिलेगी सैलरी,जानें आयु सीमा,आवेदन की अंतिम तिथि सहित डिटेल्स

NTPC में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह गोल्डन चांस है.नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन(NTPC)ने एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती निकाली है.इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.NTPC के इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

जो भी उम्मीदवार NTPC की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 15 जून या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती के जरिए थर्मल पावर कॉर्पोरेशन में एग्जीक्यूटिव के 3 पद भरे जाएंगे. जिनके लिए उम्मीदवार को इंजीनियरिंग पास होना जरूरी है.आइए आपको बताते हैं जरूरी योग्यता, आयु सीमा सहित तमाम खास बातों के बारे में .

NTPC की इन वैकेंसी के लिए आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार इन वैकेंसी पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं,उनकी आयु सीमा 35 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.तभी भी वे आवेदन के योग्य माने जाएंगे.

वैकेंसी के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार जो भी आवेदन का सोच रहे हैं उनके पास बीटेक की डिग्री होनी चाहिए.शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और जॉब नोटिफिकेशन पढ़ें.

NTPC परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क

एनटीपीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य,EWS,OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपए का भुगतान करना होगा. वहीं SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular