Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsATP Rankings : नोवाक जोकोविच ने बनाया एक और कीर्तिमान, सबसे उम्रदराज...

ATP Rankings : नोवाक जोकोविच ने बनाया एक और कीर्तिमान, सबसे उम्रदराज नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर का तोड़ा ये रिकॉर्ड

लंदन,नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया और ATP टूर की कम्प्यूटरीकृत रैंकिंग में नंबर एक पर रहने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए.जोकोविच अगले महीने 37 वर्ष के हो जाएंगे.फेडरर जून 2018 में जब आखिरी दिन रैंकिंग में शीर्ष पर थे तब वह जोकोविच से छोटे थे. जोकोविच को शीर्ष पर कुल 420 सप्ताह हो गए जबकि फेडरर 310 सप्ताह तक नंबर एक पर थे .

जोकोविच ने पुरूष टेनिस के इतिहास में सर्वाधिक 24 ग्रैंडस्लैम जीते हैं. फेडरर के नाम 20 और रफेल नडाल के नाम 22 खिताब हैं.कोच गोरान इवानीसेविच से अलग होने के बाद जोकोविच पहला टूर्नामेंट 26 मई से फ्रेंच ओपन खेलेंगे.

आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन यानिक सिनेर सोमवार को जारी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं जबकि स्पेन के कार्लोस अल्काराज तीसरे नंबर पर हैं. WTA रैंकिंग में इगा स्वियातेक शीर्ष पर, एरिना सबालेंका दूसरे और कोको गॉ तीसरे स्थान पर हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image