Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJaipur में नूर का बांध टूटने से आया सैलाब, कब्रिस्तान पानी में...

Jaipur में नूर का बांध टूटने से आया सैलाब, कब्रिस्तान पानी में डूबा, कब्र से बाहर निकल बहने लगे शव, देखें Video

जयपुर में नूर का बांध टूटने से पानी का सैलाब आ गया है. खोनागोरियां सहित कई इलाके जलमग्न हो गए. इलाके में स्थित कब्रिस्तान में भी पानी भर गया. जिसके चलते कब्र से कई शव बाहर निकलकर पानी के तेज बहाव में बहने लगे. लोगों ने किसी तरह अंदर घुसकर बाहर आए शवों को निकाला और वापस कब्र में दफन किया.

दरअसल जयपुर में खोह नागोरियां इलाके में सोमवार को सुबह करीब 9 बजे हुई तेज बारिश के चलते नूर बांध की दीवार टूट गई.इलाके में जलभराव की स्थिति हो गई. बांध का पानी कब्रिस्तान में भी भर गया जिससे कब्रों को काफी नुकसान पहुंचा. और 5 शव कब्र से निकलकर पानी में बहने लगे. शवों को तैरता देख स्थानीय लोगों वहां पहुंचे और मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर, सुरक्षित स्थान पर रखवाया.

वहीं सूचना पर पहुंची खोनागोरियां थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सों की सहायता से पानी से शवों को बाहर निकाला. फिलहाल नूर बांध के पानी के तेज बहाव को देखते हुए वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. वहीं प्रशासन द्वारा बांध की मरम्मत के प्रयास जारी हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image