Friday, May 22, 2026
HomeBiharNitish Kumar Shapath Grahan: 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश,...

Nitish Kumar Shapath Grahan: 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश, पीएम मोदी सहित 150 दिग्गज होंगे मेहमान

बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए एनडीए समर्थन के साथ नई सरकार का दावा पेश किया। 20 नवंबर को वे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में होने वाले समारोह में PM मोदी सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Nitish Kumar Shapath Grahan: बिहार में 20 नवंबर (गुरुवार) को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के समर्थन के आधार पर राज्यपाल के सामने नई सरकार भी पेश कर दिया है। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, विजय सिंहा समेत राजग के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। वहीं इससे पहले नीतीश कुमार को सर्वदलीय बैठक में राजग का नेता चुना गया है।

10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

गुरुवार को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में होगा। समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया। इससे पहले बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया।

वहीं, सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी सीएम होंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के साथ-साथ सम्राट और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं। वहीं, बीजेपी के विधायक दल की बैठक से पहले जेडीयू के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular