Wednesday, October 28, 2026
HomeIndiaNitin Nabin बने BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, JP Nadda की...

Nitin Nabin बने BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, JP Nadda की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी, फिलहाल बिहार सरकार में हैं मंत्री

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ वे जेपी नड्डा की जगह पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

BJP National President: बीजेपी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. ऐसे में जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी नितिन नबीन संभालेंगे. बीजेपी की ओर से इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने जारी किया आदेश

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन, मंत्री बिहार सरकार को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

बता दें कि नितिन नबीन 5 बार के विधायक हैं. मौजूदा समय में वह पटना के बांकीपुर से विधायक हैं. बांकीपुर से इस बार नितिन नबीन 5वीं बार विधायक चुने गए हैं. वो छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं. 45 साल के नबीन सड़क निर्माण मंत्री हैं। इसी के साथ वह भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं.

ये भी पढ़ें: Australia Mass Shooting: सिडनी के बोंडी बीच पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, यहूदी फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे लोग, 10 की मौत, कई घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image