Wednesday, October 28, 2026
HomeLatest NewsAustralia Mass Shooting: सिडनी के बोंडी बीच पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, यहूदी...

Australia Mass Shooting: सिडनी के बोंडी बीच पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, यहूदी फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे लोग, 10 की मौत, कई घायल

Sydney Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान अंधाधुंध फायरिंग से 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, दो पुलिसकर्मियों समेत 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sydney Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब यहूदी फेस्टिवल के दौरान 2 हथियारबंद बंदूकधारियों ने वहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है उस समय वहां करीब 2 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. जो यहूदी त्योहार हनुक्का में शामिल होने वहां पहुंचे थे.

एक हमलावर को मार गिराया, एक गिरफ्तार

सिडनी की न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक बयान के अनुसार, हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है.

हमले के मकसद का नहीं हो सका खुलासा

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस हमले का मकसद क्या था. यहूदी त्योहार हनुक्का की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर ‘चानुका बाय द सी’ नामक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे.

पुलिस ने कहा कि उसका अभियान जारी है और आसपास के इलाके में मिली कई संदिग्ध वस्तुओं की जांच विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा की जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित फुटेज में देखा जा सकता है कि कोई व्यक्ति बंदूकधारियों में से एक को पकड़कर उससे हथियार छीन लेता है और फिर वही हथियार उस पर तान देता है.

पीएम एंथनी ने घटना पर जताई संवेदना

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं. उन्होंने कहा, ‘बॉन्डी बीच के दृश्य चौंकाने वाले और दुखद हैं. पुलिस और आपातकालीन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए प्रयासरत हैं.’

ये भी पढ़ें: MLA Fund Scam Rajasthan: विधायक निधि भ्रष्टाचार मामले में एक्शन में सीएम भजनलाल शर्मा, जांच को लेकर दी ये बड़ी जानकारी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image