Wednesday, October 28, 2026
HomeIndia'BJP और प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास घट रहा है', वोट चोर गद्दी...

‘BJP और प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास घट रहा है’, वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में प्रियंका गांधी बोलीं-‘ अब सिर्फ चुनाव आयोग की बदौलत चुनाव जीता जा रहा है’

Congress Vote Chor Gaddi Chod Rally: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सही चुनाव और बैलेट पेपर से मतदान हो तो भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर जनता का भरोसा घट रहा है और केवल चुनाव आयोग के सहारे चुनाव जीते जा रहे हैं।

Congress Vote Chor Gaddi Chod Rally: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को दावा किया कि यदि देश में सही चुनाव और मत पत्र से चुनाव करा लिए जाएं तो बीजेपी कभी चुनाव नहीं जीत सकती. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का विश्चास घट रहा है और सिर्फ चुनाव आयोग की बदौलत चुनाव जीता जा रहा है. प्रियंका गांधी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ नामों को मतदाता सूचियों से काट दिया गया है.

उनका कहना था कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस समर्थकों को मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह चुनाव 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटकर और आचार संहिता के बीच लोगों के खातों में 10-10 हजार रुपये पहुंचाकर चोरी हुआ है.

‘आज के समय में न्यायपालिका दबाव में है’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जब सब संस्थाओं को कुचला जा रहा है, तो एक-एक भारत वासी को उठना चाहिए, जागना चाहिए और समझना चाहिए कि देश के व्यक्ति पर वार हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि आज के समय में न्यायपालिका दबाव में है.’

‘मत पत्र से चुनाव लड़ लें तो BJP कभी जीत नहीं पाएगी’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘एक सही चुनाव लड़ लें, मत पत्र पर लड़ लें तो ये (भाजपा) खुद जानते हैं कि कभी नहीं जीत पाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की घोषणा से लेकर नतीजे तक हर चीज को संदिग्ध बना दिया गया है. प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेके जोशी के नाम देश कभी नहीं भूलेगा और उन्हें एक दिन देश को जवाब देना होगा.

ये भी पढ़ें: Nitin Nabin बने BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, JP Nadda की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी, फिलहाल बिहार सरकार में हैं मंत्री

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image