Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, भरतपुर समेत कई...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

जयपुर, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है. बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगह हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिन ही रहेगा. 25 जनवरी से मौसम बिलकुल साफ होने लगेगा.

भरतपुर में 2 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई. भरतपुर में 2.0 मिलीमीटर और टोडा भीम और बयाना में एक मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा भी कई जगह बूंदाबांदी हुई.

कहां कितना दर्ज हुआ तापमान ?

इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चूरू में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, संगरिया में 8.1 डिग्री, जैसलमेर में 8.6 डिग्री तथा सिरोही में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.0 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस रहा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image