Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार,...

Stock Market Today: कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट के बाद आई तेजी, इन स्टॉक्स में रहा लाभ

मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.87 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,202.12 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी भी 64.7 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 23,090.65 अंक पर रहा. हालांकि, बीएसई सेंसेक्स ने जल्द ही नुकसान की भरपाई कर ली और 152.54 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,557.53 अंक पर, जबकि निफ्टी 37.10 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 23,192.45 अंक पर कारोबार करने लगा.

इन स्टॉक्स में रहा लाभ

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे.

इन स्टॉक्स में नुकसान

हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,026.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image