Sunday, May 17, 2026
HomeNational NewsNational Space Day : सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘नए भारत’ को अंतरिक्ष...

National Space Day : सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित करने के लिए महान वैज्ञानिकों का अभिनंदन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर बधाई देते हुए भारत के वैज्ञानिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को ‘नए भारत’ की वैज्ञानिक क्षमता का प्रतीक बताया। योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किए जाने का स्मरण करते हुए वैज्ञानिकों के परिश्रम और योगदान की सराहना की और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

National Space Day : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि ‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित करने के लिए महान वैज्ञानिकों का अभिनंदन है।

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा, आज ही के दिन वर्ष 2023 में हमारे महान वैज्ञानिकों ने भारत के गौरव ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराकर वैश्विक अंतरिक्ष इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी थी। यह मिशन ‘नए भारत’ के असीम सामर्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा, राष्ट्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, जो हमें भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा पर गर्व का अनुभव कराता है।

योगी ने कहा, आज ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर उन महान भारतीय वैज्ञानिकों का अभिनंदन, जिनकी साधना, अनथक परिश्रम और अद्भुत प्रतिभा ने ‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित किया है। सभी को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular