Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsNational Herald Case: सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर भड़की कांग्रेस, बताया...

National Herald Case: सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर भड़की कांग्रेस, बताया मोदी-शाह की प्रतिशोध की राजनीति

National Herald Case में सोनिया और राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस नेतृत्व को डराने और उत्पीड़न की कोशिश कर रही है, जबकि यह पूरा मामला फर्जी है और न्याय की जीत होगी।

National Herald Case: कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी उसके नेतृत्व के खिलाफ उत्पीड़न, धमकी और प्रतिशोध की राजनीति जारी रखे हुए है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ‘नेशनल हेराल्ड’ का मामला पूरी तरह फर्जी है और आखिरकार न्याय की जीत होगी.

दिल्ली पुलिस ने राहुल-सोनिया के खिलाफ दर्ज की है FIR

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. यह कार्रवाई एजेंसी की धन शोधन(मनी लॉन्ड्रिंग) जांच का हिस्सा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने निजी लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया.

‘नेशनल हेराल्ड’ मामला पूरी तरह से फर्जी: जयराम रमेश

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, लिखा-‘मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ उत्पीड़न, धमकी और प्रतिशोध की अपनी राजनीति जारी रखे हुए है. जो लोग धमकी देते हैं वे स्वयं असुरक्षित और भयभीत होते हैं. उन्होंने दावा किया कि ‘नेशनल हेराल्ड’ मामला पूरी तरह से फर्जी मामला है. उनका कहना है आख़िरकार न्याय की जीत होगी. सत्यमेव जयते.’

ये भी पढ़ें: Whatsapp, Telegram समेत अन्य मैसेजिंग ऐप के लिए आया नया नियम, अगर ये काम नहीं किया तो यूज नहीं कर पाएंगे, जानिए पूरी डिटेल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image