Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsMiddle East War: मिडिल ईस्ट जंग पर बोले पीएम मोदी, कहा- घबराने...

Middle East War: मिडिल ईस्ट जंग पर बोले पीएम मोदी, कहा- घबराने की जरूरत नहीं, पेट्रोल-डीजल और गैस की आपूर्ति बनाए रखने के पूरे इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से भारत के सामने आर्थिक, सुरक्षा और मानवीय चुनौतियां बढ़ी हैं। सरकार सतर्क है और पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कदम उठा रही है। देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार भी मौजूद है।

Middle East War: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध ने भारत के समक्ष कई अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, लेकिन सरकार स्थिति से निपटने के लिए सजग और तत्पर है। उन्होंने सदन में दिए एक वक्तव्य में यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं हो तथा देश के नागरिकों को परेशानी नहीं हो।

देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार है : PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सदन को बताया कि देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार है। उन्होंने कहा कि हर संभव माध्यम से पेट्रोल और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले एक दशक में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर जो भी कदम उठाए हैं, वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए और भी प्रासंगिक हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट शुरू हुए तीन सप्ताह से ज्यादा हो गया है तथा सभी देशों की अर्थव्यवस्था और जनजीवन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस युद्ध ने भारत के समक्ष अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ये (चुनौतियां) न केवल आर्थिक, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी और मानवीय भी हैं।’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular