Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsModi Cabinet : नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे...

Modi Cabinet : नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ,इस दौरान मंत्री पद की शपथ ले सकते ये नेता,कई के पास पहुंचा फोन

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.उनके साथ ही कई सांसद को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.संभावित सांसदों को फोन भी आना शुरू हो गए हैं.संभावित मंत्री पद की शपथ लेने वालों में राजनाथ सिंह,शिवराज सिंह चौहान,नितिन गडकरी,हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर,ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा गठबंधन का हिस्सा चिराग पासवान,जयंत चौधरी,कुमारस्वामी,JDU के रामनाथ ठाकुर,अपना दल की अनुप्रिया पटेल,हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी को फोन आ चुका है.टीडीपी के सांसद राम मोहन नायडू,शांतनु ठाकुर,राव इंद्रजीत सिंह को भी फोन आया है.

आज नरेंद्र मोदी के साथ ये सांसद ले सकते शपथ

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे,उनके साथ कुछ सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे,सूत्रों की माने तो राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी,पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया,जयंत चौधरी,एलजेपी(आर) नेता चिराग पासवान,जेडीयू के रामनाथ ठाकुर शपथ ले सकते हैं.

अब तक इन सांसदों के पास आया फोन

राजनाथ सिंह -बीजेपी
नितिन गडकरी-बीजेपी
ज्योतिरादित्य सिंधिया-बीजेपी
पीयूष गोयल-बीजेपी
रक्षा खडसे-बीजेपी
जितेंद्र सिंह-बीजेपी
राव इंद्रजीत सिंह-बीजेपी
मनोहर लाल खट्टर-बीजेपी
मनसुख मंडाविया-बीजेपी
अश्विनी वैष्णव-बीजेपी
शांतनु ठाकुर-बीजेपी
प्रतापराव जाधव-शिवसेना(शिंदे गुट)
रामनाथ ठाकुर-JDU
ललन सिंह-JDU
मोहन नायडू-TDP
पी चंद्रशेखर पैम्मासानी-TDP
चिराग पासवान-LJP(R)
जीतनराम मांझी-HAM
जयंत चौधरी-RLD
अनुप्रिया पटेल-अपना दल(एस)
एचडी कुमारस्वामी-जेडी(एस)

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image