Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsUttarakhand Road Accident : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा,गहरी खाई में गिरी...

Uttarakhand Road Accident : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा,गहरी खाई में गिरी कार,8 लोगों की मौत, 2 घायल

देहरादून, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट के पास मंगलवार को एक वाहन के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार 8 लोगों की मृत्यु हो गई और दो अन्य घायल हो गए.पुलिस के अनुसार, चालक के अलावा दुर्घटना का शिकार सभी व्यक्ति नेपाल के महेंद्रनगर के रहने वाले थे और वे अपने घर जा रहे थे.हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे.

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे में 150 मीटर नीचे उतर कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया .पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर SDRF ने 8 शव निकाले जबकि हादसे में घायल हुए 2 अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया.चालक राजेंद्र कुमार नैनीताल जिले के बेतालघाट का निवासी था और वह भी मृतकों में शामिल है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular