Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentMunjya Box Office Collection: 'मुंज्या' ने कर दिया बड़ा कमाल,10 दिन में...

Munjya Box Office Collection: ‘मुंज्या’ ने कर दिया बड़ा कमाल,10 दिन में पार किया 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

नई दिल्ली, हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने रिलीज होने के 10 दिन में 55.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को यह जानकारी दी.’मुंज्या’ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्मों की दुनिया की नवीनतम पेशकश है.यह फिल्म मराठी लोककथाओं पर आधारित फिल्म है.

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 7 जून को रिलीज हुई.इसमें अभय वर्मा, शरवरी और मोना सिंह ने अभिनय किया है.

प्रोडक्शन बैनर द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार अपनी रिलीज़ के नौवें दिन तक, ‘मुंज्या’ ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिसके 10वें दिन 8.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल कमाई 55.75 करोड़ रुपये हो गई.

मैडॉक फिल्म्स ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक लगाया और यह केवल आपके प्यार की वजह से संभव हुआ है.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image