Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsMumbai Bus Accident: मुंबई के भांडुप में दर्दनाक हादसा, बेकाबू बेस्ट बस...

Mumbai Bus Accident: मुंबई के भांडुप में दर्दनाक हादसा, बेकाबू बेस्ट बस ने लोगों को कुचला, 4 की मौत, 9 घायल

Mumbai Bus Accident: मुंबई के भांडुप (पश्चिम) में सोमवार रात स्टेशन रोड पर बेकाबू बेस्ट बस ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai Bus Accident: मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया. जहां बेस्ट’ की बस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बस चालक को लिया गया हिरासत में

अधिकारी ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की जनसंपर्क अधिकारी सुचेता उताले ने बताया कि यह दुर्घटना भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर रात करीब 10.05 बजे हुई. दुर्घटना के समय ‘बेस्ट’ के कर्मचारी संतोष रमेश सावंत बस चला रहे थे, जबकि भगवान भाऊ घरे कंडक्टर के रूप में ड्यूटी पर थे.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और इसमें मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.मुख्यमंत्री ने कहा,’राज्य सरकार मृतकों के कानूनी वारिसों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी.’

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने की जांच की मांग

इस बीच कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने इस दुर्घटना की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुखद है। खराब बस, अप्रशिक्षित चालक और ‘बेस्ट’ में सुधार करने के लिए निवेश से कतरा रहा प्रशासन रोजाना कई जिंदगियों को जोखिम में डाल रहा हैं। हम इस घटना की संपूर्ण जांच की मांग करते हैं.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image