Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsMumbai Rain: भारी बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन बुरी...

Mumbai Rain: भारी बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह प्रभावित,50 उड़ानें डायवर्ट-रद्द

मुंबई, मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को सेवाएं शहर में भारी बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुईं और कम दृश्यता के कारण रनवे पर परिचालन गतिविधियां 1 घंटे से अधिक समय तक बंद रहीं एवं 50 उड़ानें रद्द की गईं. सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों ने बताया कि रद्द की गई 50 उड़ानों (आगमन और प्रस्थान दोनों) में से 42 सेवाएं ‘इंडिगो’ की और 6 ‘एअर इंडिया’ की थीं.

बारिश के चलते 50 उड़ाने रद्द

एक सूत्र ने कहा,”कम दृश्यता और भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 11 बजे तक 50 उड़ानें रद्द की गईं.इनमें से 42 उड़ानें इंडिगो की थीं, उनमें से 20 प्रस्थान उड़ानें थीं. एअर इंडिया की 6 उड़ानें रद्द हुईं, उनमें से 3 यहां उतरने वाली उड़ानें थीं.”सूत्र ने बताया कि सरकारी स्वामित्व वाली ‘एलायंस एयर’को भी सोमवार को अपनी 2 (एक प्रस्थान और एक आगमन) उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.

27 फ्लाइट करनी पड़ी डायवर्ट

इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि एयरपोर्ट पर रनवे परिचालन को रविवार देर रात 2 बजकर 22 मिनट से तड़के 3 बजकर 40 मिनट तक निलंबित करना पड़ा, जिसके कारण करीब 27 उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा.उन्होंने कहा कि विमानों को अहमदाबाद, हैदराबाद और इंदौर जैसे शहरों की ओर डायवर्ट किया गया.

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में, मुंबई में औसतन 115.63 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में क्रमशः 168.68 मिमी और 165.93 मिमी बारिश हुई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image