Sunday, May 17, 2026
HomeWorldदुनिया का सबसे ज्‍यादा शाकाहारी देश

दुनिया का सबसे ज्‍यादा शाकाहारी देश

क्या आप जानते है दुनिया में सबसे ज्‍यादा शाकाहारी देश कौन सा है…इसका जवाब है भारत, जी हां, शाकाहारियों की लिस्‍ट की ग्‍लोबल रैंकिंग में भारत पहले पायदान पर है। हरियाणा और राजस्‍थान ऐसे राज्‍य हैं, जहां सबसे ज्‍यादा शाकाहारी रहते हैं। भारत में 20-39% लोग शाकाहारी है। चलिए आपको बताते है भारत के बाद वो कौनसे देश है जहां सबसे ज्यादा शाकाहारी हैं।

UN फूड एंड एग्रीकल्‍चर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक शाकाहारी देशों की लिस्‍ट में भारत के बाद मेक्सिको है, यहां के 19 फीसदी लोग वेजिटेरियन है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है ताइवान, यहां पर 13-14% लोग शाकाहारी है। इज़राइल इस सूची में चौथे स्थान पर है, यहां कुल 13 फीसदी लोग शाकाहारी है। 5वें नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया, यहां 12.1% लोग शाकाहारी माने जाते है। अर्जेंटीना, फ़िनलैंड और स्वीडन में कुल 12% लोग शाकाहारी है। वहीं ऑस्ट्रिया में कुल 11% लोग और डेनमार्क में 10% शाकाहारी लोग रहते है।
इसके साथ ही आपको बता दें सबसे कम शाकाहारी लोग रूस में रहते है, यहां सिर्फ 1% लोग ऐसे है जो शाकाहारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular