Tuesday, April 28, 2026
HomeIndiaमुंबई में धर्म पूछकर हमला करने के मामले में आरोपी जैब जुबैर...

मुंबई में धर्म पूछकर हमला करने के मामले में आरोपी जैब जुबैर अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी, ATS ने किया बड़ा खुलासा

मीरा रोड हमले के मामले में Maharashtra Anti-Terrorism Squad (ATS) ने आरोपी जैब जुबैर अंसारी के मुंबई और ठाणे में ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी में मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव और संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। जांच में उसके कट्टरपंथी कंटेंट से प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। आरोपी ने दो गार्ड्स पर धर्म पूछकर हमला किया था, जिसमें एक की हालत गंभीर है।

Mira Road Attacks: मुंबई के मीरा रोड पर दो सुरक्षा गार्डों पर धर्म पूछकर किए गए हमले के मामले में शुरुआती जांच के बाद महाराष्ट्र Anti-Terrorism Squad (ATS) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जैब जुबैर अंसारी के मुंबई समेत ठाणे के 3 ठिकानों पर छापेमारी की है. कुर्ला और मीरा रोड में आरोपी से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान में मोबाइल, लैपटॉप/टैब और पेन ड्राइव जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। साथ ही कुछ दस्तावेज और संदिग्ध साहित्य भी बरामद हुआ है।

कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ाव का शक

जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी किसी प्रतिबंधित संगठन के “रेडिकलाइजेशन मॉड्यूल” से प्रभावित हो सकता है. उसके मोबाइल फोन की जांच में यह भी सामने आया है कि वह लगातार भड़काऊ और उकसाने वाले कंटेंट देख रहा था.

क्या है पूरा मामला ?

मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोमवार को हुई इस घटना में आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स—राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन से नाम और धर्म पूछा. इसके बाद उनसे कलमा पढ़ने को कहा. जब दोनों गार्ड्स कलमा नहीं पढ़ सके, तो आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता और धार्मिक पहलू को देखते हुए जांच अब ATS ने अपने हाथ में ले ली है.

हमले में घायल राज केशर मिश्रा की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है. ऑपरेशन के बाद भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. वहीं, दूसरे घायल सुभ्रतो की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा ?

इस घटना पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह घटना ‘सेल्फ रेडिकलाइजेशन’ का मामला प्रतीत होती है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक हाल ही में अमेरिका से वापस आया था और कट्टरपंथ की ओर झुकाव रखता था. मुख्यमंत्री के मुताबिक, आरोपी के मन में ‘जिहाद’ के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का विचार था, जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें: कोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों का नया घर बनेगा वनतारा ? अनंत अंबानी ने रखा शिफ्ट करने का प्रस्ताव


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular