Monday, May 25, 2026
HomeCrime NewsJaipur Crime News : सहेली ने कराई युवक से दोस्ती, आरोपी ने...

Jaipur Crime News : सहेली ने कराई युवक से दोस्ती, आरोपी ने साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 9वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा पिछले सप्ताह लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी मदद से उसे दिल्ली से बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Jaipur Crime News: जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में एक 9वीं क्लस की नाबालिग छात्रा से गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

गौरतलब है कि 9वी क्लास में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा पिछले सप्ताह लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर नाबालिग छात्रा को दिल्ली से दस्तयाब कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया की उसकी सहेली ने एक युवक से उसकी जान पहचान कराई थी।

गत पांच दिन पहले आरोपी युवक ने उसे मिलने का झांसा देकर बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया और दोनो ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर डराया। धमकाने पर पीड़ित डर गई और दिल्ली भाग गई। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर गैंगरेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से दूसरे साथी के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular