MG Majestor Launched: MG मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई SUV मैजेस्टर को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ मार्केट में उतारा है. कंपनी ने इसे 40.99 लाख रुपए (एक्स शोरुम) कीमत में लॉन्च किया है. कंपनी ने फिलहाल इसके टॉप वेरिएंट (4X2)ऑटोमैटिक और 4X4 ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमतों का ही ऐलान किया है. कंपनी बाकी वेरिएंट की कीमत बाद में जारी करेगी.
नई मैजेस्टर के 4×2 ऑटोमैटिक टॉप वेरिएंट की शुरुआती कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि 4×4 ऑटोमैटिक टॉप वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. मेजेस्टर ग्लोस्टर की जगह लेगी और इसका सीधा मुकाबला, फॉर्च्यूनर, फॉक्सवैगन टैरोन आर-लाइन, जीप मेरिडियन और स्कोडा कोडियाक से रहेगा.
MG Majestor का इंजन
एमजी मैजेस्टर में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. यही इंजन ग्लॉस्टर के टॉप वेरिएंट में भी इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 215 हॉर्सपावर की शक्ति और 478.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. SUV रियर व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों ऑप्शन के साथ आएगी. इसके साथ ही इसमें 3 लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ, स्नो, रॉक, सैंड, मड और नॉर्मल सहित कई ड्राइविंग मोड दिए गए हैं.
MG Majestor का इंटीरियर
एमजी मैजेस्टर में सिल्वर एक्सेंट के साथ ब्लैक इंटीरियर दिया गया है. डैशबोर्ड पूरी तरह से नया है. इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, साथ ही 12.3 इंच का टचस्क्री इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. यह एसयूवी 6 और 7 सीटों वाले लेआउट में उपलब्ध है, जिसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री स्टैंडर्ड के तौर पर दी गई है. SUV के टॉप-टियर सैवी ट्रिम में पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर वाला JBL स्टूडियो ऑडियो सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और डुअल वायरलेस फोन चार्जिंग स्टेशन जैसी फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ 12-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जो बाहरी रियरव्यू मिरर (ORVM) से जुड़ी है, 8-वे पावर-एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट, फ्रंट सीटों के लिए कूलिंग और मसाज की सुविधा और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी शामिल हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Level 2 ADAS, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक इमजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
MG Majestor का डिजाइन
नई मैजेस्टर में 5,046 मिमी लंबी है व्हीलबेस 2,950 मिमी , चौड़ाई 2,016 मिमी और ऊंचाई 1,870 मिमी है. एसयूवी का बॉक्सी डिज़ाइन और सीधा स्टांस इसे और भी आकर्षक बनाता है. इसके साथ ही, एक विशाल ग्रिल और दोनों ओर ट्राई बीम LED हेडलाइट्स इसे और भी शानदार बनाती हैं. फ्रंट फेसिया में आइब्रो के आकार की स्लीक LED DRL’s भी हैं. बंपर का डिज़ाइन भी काफी मजबूत है और इसमें सिल्वर स्किड प्लेट लगी है. जो इसके लुक को और शानदार बनाती है.
चौड़े व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग इसके लुक को दमदार बनाते हैं. मैजेस्टर में 19 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील लगे हैं और इसमें आसान प्रवेश के लिए साइड स्टेप्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ, इसमें कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स हैं जिनके ऊपर मॉरिस गैराज का ब्रांडिंग लोगो लगा है. इसके अलावा, रियर बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग है और दोनों तरफ एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं, इस SUV में 219 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और कंपनी का दावा है कि यह SUV 810 मिमी तक गहरे पानी में भी आसानी से निकल सकती है.
ये भी पढ़ें: मारुति सुजुकी के बाद Hyundai ने किया कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान, जानें किस तारीख से और कितनी हो जाएंगी महंगी



