Hyundai Price Hike: मारुति सुजुकी के बाद हुंदै मोटर इंडिया ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू होंगी. ऐसे में अगर आप हुंदै की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास मौजूदा कीमतों पर खरीदारी का सीमित समय बचा है.
कंपनी ने बताया कि मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में अधिकतम 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी. लेकिन यह कीमत सभी कारों के मॉडल्स पर एक जैसी नहीं होगी, बल्कि अलग अलग कार मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत को बढ़ाया जाएगा.
कंपनी कीमतें बढ़ाने की बताई ये वजह
हुंडई मोटर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन खर्चों में इजाफे के कारण यह फैसला लेना पड़ा है. कंपनी का कहना है कि वह लगातार लागत को नियंत्रित करने और ग्राहकों पर बोझ कम रखने की कोशिश कर रही है, लेकिन बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा बाजार में ट्रांसफर करना अब जरूरी हो गया है. कंपनी ने इससे पहले 8 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार को दी गई सूचना में भी संकेत दिया था कि अगले महीने से सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी.
मारुति सुजुकी पहने की बढ़ा चुकी दाम
इससे कुछ दिन पहले मारुति सुजुकी ने भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था. कंपनी ने कहा था कि जून 2026 से उनकी कारों की कीमतें 30 हजार रुपये तक बढ़ जाएंगी. मारुति ने भी इसके पीछे इनपुट कॉस्ट और बढ़ती महंगाई को मुख्य कारण बताया है. कंपनी का कहना है कि उन्होंने पिछले कई महीनों तक खर्च को नियंत्रित करने की कोशिशें की, लेकिन अब लागत का कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है.ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते आने वाले समय में अन्य वाहन कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं.
ये भी पढ़ें: केरल के पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर कार्रवाई करने गई ED टीम पर हमला, समर्थकों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़



