Wednesday, May 27, 2026
HomeIndiaकेरल के पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर कार्रवाई करने गई ED...

केरल के पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर कार्रवाई करने गई ED टीम पर हमला, समर्थकों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

Pinarayi Vijayan ED Raid: ईडी की टीम पर Kerala में उस समय हमला हो गया, जब वह पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद बाहर निकल रही थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में CPI समर्थक मौके पर जमा हो गए.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ ने ED अधिकारियों की गाड़ियों को घेर लिया और पत्थर, कांच की बोतलें तथा लाठियों से हमला किया। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Pinarayi Vijayan ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर केरला में उस समय हमला हो गया, जब वह पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर बाहर निकल रही थी. ED की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विजयन से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची थी. छापेमारी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में CPI समर्थक मौके पर जमा हो गए.

लाठी,पत्थरों से हमला,गाड़ियों में तोड़फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ED अधिकारी बाहर निकलने लगे, भीड़ ने उनकी गाड़ियों को घेर लिया. हालात इस कदर बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी,गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और लाठियों से हमला किया.

मौके पर काफी देर तक अफरातफरी और तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. समर्थक ED अधिकारियों से बहस करते और सवाल पूछते नजर आए. हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आईं.

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़ा है. आरोप है कि कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने वर्ष 2018-19 में एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को करीब 1.72 करोड़ रुपये मासिक भुगतान के रूप में दिए, लेकिन बदले में कंपनी द्वारा कोई सेवा नहीं दी गई. इन्हीं कथित संदिग्ध लेनदेन को आधार बनाकर ED मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. इससे पहले आयकर विभाग ने भी CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए भुगतानों पर सवाल उठाए थे. अब ED इसी मामले में वित्तीय लेनदेन और संभावित अनियमितताओं की जांच कर रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image